रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
शहादत यात्रा खरोरा पहुंची, पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत*
खरोरा
सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा निकाली गई शहादत यात्रा शनिवार को खरोरा पहुंची। राजधानी रायपुर से 2 अक्टूबर को प्रारंभ हुई या यात्रा प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए नगर में पांच प्यारों की अगुवाई में पहुंची।
नगर में पहुंचने पर स्थानीय सिख समाज के साथ अन्य समाजों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।
पंच प्यारों का नगरवासियों ने सरोपा और फूल-मालाओं से सम्मान किया। नगर के प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन किए गए। इस अवसर पर नगर कीर्तन और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरुओं के बलिदान और देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह यात्रा जन-जन तक गुरुओं की शिक्षाओं और शहादत की प्रेरणा पहुंचाने का माध्यम है। यह शहादत यात्रा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में भ्रमण करेगी।
कार्यक्रम में सरदार अरविंदर सिंह भाटिया, संदीप सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह चावला, मनिंदर सिंह चावला, मंजीत सिंह छाबड़ा, लोचन सिंह छाबड़ा, सतबीर सिंह चावला, परमजीत सिंह चावला, भूपेंदर सिंह छाबड़ा, इकबाल सिंह चावला, भूपेंदर सिंह सलूजा, राजन सिंह जी सहित खरोरा सिख समाज के सभी पुरुष, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.