Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, October 3, 2025

कबीर धर्मनगर दामाखेडा में विजयदशमी पर दशहरा पर्व मनाया गया

 छत्तीसगढ़।


कबीर धर्मनगर दामाखेडा में विजयदशमी पर दशहरा पर्व मनाया गया




छत्तीसगढ़। कबीर धर्मनगर स्थापना दिवस, दशहरा पर्व एवं वंशप्रतापाचार्य परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के प्रगट दिवस के पावन शुभअवसर पर साहब के पतित पावन चरणों में कोटि-कोटि पायलागी बन्दगी सादर सप्रेम साहेब बन्दगी साहेब...




साहब के सभी नेमी प्रेमी हंस जनों को कबीर धर्मनगर स्थापना दिवस, दशहरा पर्व एवं वंशप्रतापाचार्य परम पूज्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब के प्रगट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...


दामाखेड़ा कबीर आश्रम (सद्गुरु कबीर आश्रम) में दशहरा पर्व का आयोजन सम्पन्न हुआ। विजय दशमी के अवसर पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।




 जिसमें गुरुओं का आशीर्वाद भक्तों को मिलता है। यह कबीरपंथियों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है और यहां कबीरपंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

दशहरा पर्व पर शोभायात्रा के दौरान कबीर आश्रम में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। 

 इस शोभायात्रा में परम पूज्य पंथ श्री हुज़ूर प्रकाशमुनि नाम साहब, परम पूज्य पंथ श्री उदितमुनि नाम साहब जी गुरु अपने सुशोभित रथों पर सवार होकर भक्तों को दर्शन लाभ देते हैं। 

भक्ति और संगीत: शोभायात्रा के दौरान विभिन्न कला जत्थे और भजन मंडली द्वारा गुरुओं का स्वागत किया जाता है, जिससे पूरा कबीर धर्मनगर "साहेब बन्दगी साहेब" से गुंजायमान हो जाता है। 

आस्था और उत्सव का यह पर्व कबीरपंथियों की आस्था का एक बड़ा केंद्र है, और इस दौरान भक्तजन गुरुओं के दर्शन पाकर आनंदित हुए।


यह आयोजन छत्तीसगढ़ में स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम, कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में किया गया। यह पर्व विजय दशमी के अवसर पर मनाया जाता है, जिसकी जानकारी कबीर धर्मदास वंशावली प्रतिनिधि सभा द्वारा आयोजित हुई।

कार्यक्रम में बडी संख्या में कबीर पंथी उपस्थित हुए।


CNI NEWS के लिये हितेश मानिकपुरी के साथ ओंकार साहू की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad