अन्नकूट और गोवर्धन पूजा पर उत्साह का माहौल,
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- दीपावली के दूसरे दिन बुधवार को राजधानी रायपुर के सबसे प्राचीन श्री बांके बिहारी जी के दरबार में जोशी परिवार द्वारा परिवार सहित पूजन कर आशीर्वाद लिया ।भगवान बांके बिहारी जी का सुंदर श्रृंगार किया गया था ।
भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर उसकी पूजा की गई । दिन भर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।सूबह से मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ दिखाई दि।भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार और समाज कि सुख-समृद्धि कि कामना करी।पंडित श्री अनिल दुबे ने बताया की भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्रदेव के अहंकार को समाप्त करने की स्मृति में मनाया जाता है। भक्तों ने एक दूसरे को गोवर्धनपूजा और अन्नकूट पर्व की बधाई दी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.