छठ महापर्व की तैयारी जोरों पर महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने तालाबों का निरीक्षण किया ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- छठ महापर्व को लेकर बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में तैयारी पूर्ण कर ली गई है। व्यास तालाब में नगर निगम द्वारा साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन और पार्षद एवं एम आई सी सदस्य इकराम अहमद द्वारा साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया ।इकराम अहमद ने बताया की निगम क्षेत्र के सभी तालाबों की साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए महापौर महोदय द्वारा अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है । तालाबों के किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है ताकि श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा हो । स्थानीय नागरिकों ने बताया की इस बार व्यास तालाब पहले से अधिक स्वच्छ और सुव्यवस्थित दिख रहा है। छठ पर्व के अवसर पर बड़े संख्या में श्रृद्धालु यहां सूर्य देव को अर्ध्य देने पहुंचेगें।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.