रोडअतरिया गांव में शिक्षक दंपति की निर्मम हत्या, सुबह की किरण चीखों में बदली, गांव में फैला दहशत, गंडई पुलिस जांच में जुटी,
खैरागढ़। 10 अक्टूबर शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि
गंडई के रोडअतरिया गांव में आज 10 अक्टूबर की सुबह एक दर्दनाक घटना हुई।
भदेरा मिडिल स्कूल के शिक्षक बाबूलाल सोरी (उम्र 55 वर्ष) और उनकी पत्नी सुनती बाई सोरी (उम्र 50 वर्ष) की घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त घर में केवल पति-पत्नी मौजूद थे, जबकि दोनों बेटे बाहर पढ़ाई कर रहे हैं और बेटी का विवाह हो चुका है।
पड़ोसियों ने दरवाज़ा खुला देख अंदर झांका तो दोनों के शव खून से लथपथ मिले। सूचना पर गंडई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
गांव में इस हत्या से शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि बाबूलाल सोरी शांत और ईमानदार शिक्षक थे, जिन्होंने अपना जीवन बच्चों की शिक्षा को समर्पित किया था।
CNI NEWS के लिये गंगाराम पटेल के साथ कुंभकरण वर्मा की रिपोर्ट।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.