करवाचौथ व्रत से महिलाओं को मिलता है अखंड सौभाग्य वती का अशिवार्द ,और ईश्वर के कृपा से समृद्धि - आशा देवी साहू एवं दास जी साहू
रिपोर्टर =अजय नेताम > तिल्दा नेवरा = भाजपा समर्थित नेता श्रीमती आशा देवी साहू , जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं दास जी साहू प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच ने कहा कि करवा चौथ का व्रत केवल पति की दीर्घायु के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के पूरे परिवार के सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक है। इस दिन भगवान शिव, जगत जननी माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय जी , भगवान गणेश जी और भगवान चंद्र देव जी की विधि-विधान से पूजा का विशेष महत्व बताया गया है।
रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी साहू एवं प्रदेश महासचिव छत्तीसगढ़ दास जी साहू ने आगे कहा कि करवाचौथ का व्रत हिन्दू परंपराओं में एक अत्यंत पवित्र और श्रद्धापूर्ण पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस व्रत में हमारे माता बहनों एवं महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव शंकर , जगत जननी माता पार्वती , भगवान कार्तिकेय , भगवान गणेश और भगवान चंद्र देव की विधि वत पूजा-अर्चना करती हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में वर्णित है कि करवाचौथ की कथा सुनना इस व्रत का अत्यंत आवश्यक अंग है। कथा श्रवण से ही व्रत पूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कथा सुनने से विवाहित माता बहनों महिलाओं का सुहाग अखंड और अटूट रहता है। करवाचौथ केवल दांपत्य प्रेम का प्रतीक नहीं बल्कि यह परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और संतान सुख का भी व्रत है। इस दिन माता बहनों एवं महिलाएं सच्चे मन से व्रत रखकर अपने परिवार की मंगलकामना करती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालु माता बहनों एवं महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस व्रत को परंपरा, आस्था और श्रद्धा के साथ मनाये तथा भगवान शिव-पार्वती से अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करें।
ताकि आने वाले हमारे नई पीढ़ी भी करवाचौथ व्रत का अनुशरण करते रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.