रेडक्रॉस सोसायटी एवं रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम
आज दिनाँक 29/10/2025 को शासकीय आदर्श महाविद्यालय महासमुन्द (लोहराकोट) में प्राचार्य डॉ. एस. एस. तिवारी के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसायटी एवं रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रुप में चन्द्रपाल डड़सेना शासकीय महाविद्यालय पिथौरा के सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र टिकेश्वरी ध्रुव उपस्थित रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी पी. एस. ठाकुर ने पुष्प गुच्छ से मुख्य वक्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में नोडल अधिकारी द्वारा उद्बोधन दिया गया उसके तत्पश्चात मुख्य वक्ता द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी एवं रेड रिबन क्लब से सबंधित एवं प्राथमिक उपचार से संबधित विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। कार्यकम की अगली कड़ी में छात्राओ द्वारा प्राथमिक उपचार से संबधित छोटा सा प्रस्तुति दिया गया। इसके पश्चात् नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में महाविद्यालय के अतिथि व्याख्याता सज्जाद अहमद गनई द्वारा आभार प्रकट कर कार्यकम समापन की घोषणा किया गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.