रायल क्रिकेट क्लब उमरवाही में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ — खेल से ही युवा शक्ति का निर्माण : किरण रविन्द्र वैष्णव
छुरिया, दिनांक 29 अक्टूबर 2025। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उमरवाही में रायल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति श्री गोपाल भुआर्य ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल कुमर्दा अध्यक्ष श्री हिरदे राम देवांगन एवं जनपद सदस्य श्रीमती हरिला चंद्रवंशी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने बैटिंग कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में खेल आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि समाज में एकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। खेलों के माध्यम से ही सशक्त और ऊर्जावान समाज का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल मैदानों और सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सभापति गोपाल भुआर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह युवाओं को अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सिखाता है। हमें अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करना चाहिए।साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष हिरदे राम देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में खेलों को नई दिशा और सम्मान मिला है। ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम को जनपद सदस्य हरिला चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल भावना हमें एकजुट करती है। हार-जीत से ऊपर उठकर बेहतर प्रदर्शन करना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। उक्त अवसर पर कुमार साहू भाजपा मंडल गैंदाटोला उपाध्यक्ष, भूपेंद्र नायक पूर्व जनपद सदस्य, सीमा चंन्द्रंवशी संरपंच भंडारपुर, रामाधीन रावटे सरपंच उमरवाही, शेष नारायण तिवारी उप संरपंच उमरवाही, ठाकुर राम यादव शाला समिति अध्यक्ष उमरवाही,जिला युवा मोर्चा मंत्री अंनत तिवारी,विनय श्रीवास्तव , मुकेश भुआर्य, लक्ष्मी चंद सांखला,सोहदी बाई पंच, ईश्वरी बाई पंच,अकलहीन बाई पंच सहित में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा रायल क्रिकेट क्लब उमरवाही के पदाधिकारियों एवं सदस्यों इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.