गोलबाजार मर्चेन्ट एशोसियन की कार्यकारिणी घोषित,सतीश जैन बने अध्यक्ष ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- गोलबाजार मर्चेन्ट एशोसियन की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दि गई है। सर्व सम्मति से सतीश जैन को एशोसियन का अध्यक्ष चुना गया, इसी के साथ कार्यकारी अध्यक्ष मुरली शर्मा, महासचिव कलिराम साहू,कोषाध्यक्षजितेन्द्र साठोने,सचिव शैलेष अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष राठौर,
अजीज मामदानि,राजा पंसारी, रजा खान,और मनीष गुप्ता चुने गये ।जितेन्द्र बरलोटा,विजय जैन,सुनील राठौर ,जवाहर अग्रवाल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया । नई कार्यकारिणी के गठन से व्यापारीयों में हर्ष का माहौल दिखाई दिया । अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा कि वे सभी व्यापारीयों को साथ लेकर बाजार हित में कार्य करेंगे तथा बेहतर समन्वय से गोलबाजार को शहर का आदर्श व्यापारिक केंद्र बनाने का प्रयास करेंगे ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.