Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 6, 2025

एमसीबी जिला सेन समाज अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ट का किया गया गठन, उमेश कुमार सेन अध्यक्ष, विनोद श्रीवास सचिव, ताम्रध्वज सेन बने जिला कोषाध्यक्ष

 एमसीबी जिला सेन समाज अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ट का किया गया गठन, उमेश कुमार सेन अध्यक्ष, विनोद श्रीवास सचिव, ताम्रध्वज सेन बने जिला कोषाध्यक्ष




मनेन्द्रगढ़ (06.10.2025) कल दिनांक 05.10.2025 को छग प्रांत सेन समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का आवश्यक बैठक मनेन्द्रगढ़ मे आयोजित किया गया था। उक्त बैठक मे छग प्रांत सेन समाज कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकनाथ सेन, जिला सर्व नाई सेन समाज के जिला अध्यक्ष श्री रामटेक सेन और जिला सचिव श्री उमेश कुमार सेन सम्मिलित हुए।




 बैठक मे सर्व प्रथम संत शिरोमणि सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करके एवं पूजा करके किया गया। जिसके पश्चात आये हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प माला एवं तिलक लगाकर् किया गया। मंच संचालन करते हुए जिला सचिव् उमेश कुमार सेन द्वारा कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट के बारे मे जानकारी दिया गया प्रकोष्ट के उपयोगिता और समाज मे आवश्यकता पर बताया गया है। प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन द्वारा वर्तमान प्रकोष्ट के प्रांतीय एवं जिला बॉडी रचना के बारे मे विस्तार से जानकारी दिया गया। जिसके बाद प्रकोष्ट के द्वारा रचनात्मक कामों रक्तदान, सम्मान समारोह, रोजगार शिक्षा मार्गदर्शन् आदि मे भूमिका आदि पर विस्तार से चर्चा कर सबके सुझाव आमंत्रित किया गुआ। चर्चा उपरांत जिला अध्यक्ष रामटेक सेन जी द्वारा प्रकोष्ट की जिला कार्यकारिणी गठन सर्वसम्मती से किया गया जिसमे प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष उमेश कुमार सेन, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सेन, सचिव विनोद कुमार श्रीवास, सह सचिव ज्ञानेंद्र कुमार सेन, कोषाध्यक्ष ताम्रध्वज श्रीवास, जिला महासचिव कलीराम श्रीवास, कमलेश सेन, जिला संगठन सचिव सुनील कुमार श्रीवास को बनाया गया। महेश ठाकुर, हरी प्रकाश सेन, अशोक कुमार सेन, दुर्गा प्रसाद सेन, शनि श्रीवास, अंजली श्रीवास, शशिकला श्रीवास, रघुनाथ सेन को जिला कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ट जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया की आगामी समय मे प्रकोष्ट की बैठक कर और भी कर्मचारी अधिकारियो को प्रकोष्ट मे सम्मिलित किया जायेगा, जिसमे सभी ब्लॉक, महिला पुरुष अनुपात, जिला कार्यकारिणी सदस्यो को कार्यकारिणी मे पद देने आदि पर् चर्चा किया जायेगा। प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ सेन, जिला अध्यक्ष रामटेक सेन द्वारा समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र प्रदान कर बधाई दिया गया। जिला अध्यक्ष महोदय द्वारा आगामी समय मे मूल प्रकोष्ट और अन्य प्रकोष्टों के समाजिक बैठक आयोजित कर समाज मे रचनात्मक कामों को बढ़ावा देने हेतु योजना बनाकर, कार्य करने की बात कही गयी। अंत मे प्रकोष्ट के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष द्वारा समस्त उपस्थित जिला के अधिकारी कर्मचारियों, प्रांतीय पदाधिकारियो, जिला कार्यकारिणो को आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad