दीपावली से पहले बाजारों में उमड़ी जबरदस्त भीड़ ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- जैसे जैसे दीपावली त्यौहार नजदीक आ रहा है, वैसे ही बाजारों में रौनक चरम पर है ।शहर के प्रमुख बाजारों में खरीददारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है ।
मिठाई दुकानों से लेकर कपडो़,सजावटी सामान,इलेक्ट्रॉनिक सामान,पटाखे की दुकानों तक ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है।राजधानी के मुख्य बाजार मालवीय रोड, गोलबाजार, नयापारा,
सदरबाजार ,लाखे नगर में भारी चहलपहल दिखाई दी।दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और आंसर भी दिए हैं ।
भीड़ नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की है। महिलाएं दीपावली की सजावट और पूजा सामग्री की खरीददारी करने में व्यस्त दिखी,
जबकि बच्चों में कपड़े और पटाखे को लेकर उत्साह दिखाई दिया। गोलबाजार मर्चेन्ट एशोसियन के अध्यक्ष सतीश जैन ने कहा की इस बार पिछले साल की तुलना में बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.