पूर्ववर्ती मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के सेवानिवृत और सेवारत कर्मचारीयों की बैठक सम्पन्न ।
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। रायपुर- पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सेवानिवृत और सेवारत कर्मचारीयों की बैठक नगर निगम रायपुर के सामने स्थित गार्डन में हुई।बैठक में कर्मचारीयों को छठवें वेतनमान से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जानकारी दी गई और बताया गया की सभी को कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। बैठक में पांचवे वेतनमान से जुड़ी आगामी सुनवाई पर भी विस्तार से चर्चा कि गई, उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर अपने पक्ष में रखने का संकल्प लिया और पूरे सहयोग का आश्वासन दिया ।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि वर्षों से लंबित वेतनमान के मामले न्याययिक निर्णय से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है,साथ ही सरकार से मांग की कि कोर्ट के आदेशों का शीघ्र पालन कर कर्मचारीयों को उनका वैधानिक हक दिया जाए । बैठक में शामिल रहे श्री एम.एम.सिंह, गुलजार सिंह, मंजित सिंह, ओ.पी.मिश्रा, सुरेश तिवारी, दामोदर शर्मा, हकीम भाई, यतीन्द्र वर्मा,तेजबहादुर सिंह, योगेश सेंगर,उमेश शर्मा, सुशील जैन,रमाकांत शर्मा ,निशाद भाई, अशोक सिंह, राजेश तिवारी, इश्वरि तिवारी सहित बडी़ संख्या रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाज़ार, धमतरी, बिलासपुर के सदस्य उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.