राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ के गौवंश मवेशीयों को महाराष्ट्र तस्करी के सह आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता,
प्रकरण में अन्य गिरफ्तार आरोपी मवेशी तस्करों के साथ मिलकर करता था गौवंश की तस्करी।
गिरफ्तार आरोपी - *रिंकू उर्फ़ दिपेश धरमदास गंजीर पिता धरमदास गंजीर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 03, ककोड़ी, थाना चिचगढ़, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र।
विवरण दिनांक 09/10/2025 के रात्रि में छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र सीमा पार करने जा रही महिंद्रा पिकअप को थाना छुरिया स्टाफ के द्वारा हिक्मतअमली से ग्राम भकुर्रा के पास रोककर पकड़ा गया था, जिसमें वाहन का मालिक/चालक मवेशी भरे वाहन से मौका पाकर वाहन से कूदकर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था । वाहन में बैठा हेलफर पकड़ा गया था। मामले में थाना छुरिया में अपराध क्रमांक 244 /2025 धारा – 4 ,6,10 क्ष.ग. कृ. प.परि.अधि, 11 पशु क्रू. अधि. का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया जा कर आरोपीगण पिकअप हेलफर संदीप जब्बार मरई, आरोपी वाहन चालक डोमेश उर्फ पप्पू मालघाटी व मवेशी खरीददार महेन्द्र बिंझलेकर को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मामले में उच्चाधिकारियों के द्वारा फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु प्राप्त निर्देशानुसार प्रकरण के फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना पातातलाश के दौरान आज दिनांक 24/10/2025 को फरार आरोपी रिंकू उर्फ़ दिपेश धरमदास गंजीर को थाना चिचगढ़, महाराष्ट्र से पकड़ कर आरोपी से मामले के घटना के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना एवं उसके विरुद्ध साक्ष्य पाए जाने से उसे आज दिनांक 24/10/2025 को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.