Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 14, 2025

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव सीसी रोड भूमिपूजन व कबड्डी कार्यक्रम में शामिल हुई।

 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव सीसी रोड भूमिपूजन व कबड्डी कार्यक्रम में शामिल हुई।



छुरिया:- खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत -शिकारीटोला में आयोजित सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत सभापति उत्तरा निषाद भी उपस्थित रहे। 




इस अवसर पर श्रीमती वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।आज हम सभी को एक साथ भूमिपूजन और कब्बड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा – “ग्रामीण क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है, सड़क निर्माण से जनसुविधा और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।”श्रीमती वैष्णव ने आगे भी इसी तरह जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। साथ ही इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण खेलों से न केवल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, एकता और खेल भावना भी विकसित होती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांवों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और आने वाली पीढ़ी को खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। साथ ही इस अवसर पर नैनसिंह पटेल, लादूराम तुमरेकी, पुरुषोत्तम साहू,टीकम साहू, सरिता मिलेन्द चंन्द्रंवशी,नरेश नेताम,मंथीर चेलक,वीरू राम जांगड़े,हलालखोर चंद्रवंशी दीनू जागड़े  नोहर निर्मालकर पूनम साहू संतोष साहू सुमंत चंद्रवंशी,मोनेश साहू,सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।


सीएन आई न्यूज के लिए विजय निषाद की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad