Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, October 29, 2025

तीन दिवसीय ब्लॉक (कोयलीबेड़ा) स्तरीय बस्तर ओलंपिक खेलो का आयोजन पखांजुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तथा शा.उच्चतर माध्यमिक शाला में खेले जाएंगे विभिन्न मैच

 पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584

दिनाँक 30/10/2025  से होगा तीन दिवसीय ब्लॉक (कोयलीबेड़ा) स्तरीय बस्तर ओलंपिक खेलो का आयोजन

 



पखांजुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तथा शा.उच्चतर माध्यमिक शाला में खेले जाएंगे विभिन्न मैच

 छत्तीसगढ़ शासन द्वारा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य तथा बस्तर संभाग के जनजाति बाहुल्य एवं क्षेत्र के खेलों में अपार नैसर्गिक क्षमताओं के विकास के साथ-साथ इस क्षेत्र में शासन तथा जनता के मध्य मजबूत संबंध स्थापित कर यहां के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचान कर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने हेतु बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। 

दिनाँक 27/ 10 /2025 को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पखांजुर  में बस्तर ओलंपिक के आयोजन के संबंध में विशेष बैठक रखा गया बैठक में मुख्य अतिथि *मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा श्री उदय नाग* एवं *खण्ड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा श्री देव कुमार शील रहे* । बैठक को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी महोदय ने कहा कि पिछले वर्ष की भाति इस वर्ष भी शासन की महत्वाकांक्षी योजना बस्तर ओलंपिक को सफलता के साथ संपन्न किया जाना है ,अंदरुनी छेत्र के युवा खिलाड़ियों के पहचान कर उन्हें मैदान तक लाना है आगे उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता क्रमशः विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय, एवं संभाग स्तरीय  संपन्न होगी ।ब्लॉक कोयलीबेड़ा के इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कोयलीबेड़ा ब्लॉक के सभी 103 ग्राम पंचायत के पंचायत स्तर और स्कूल के खिलाडी भाग ले रहे हैं। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीयन पूर्व में ही पंचायत स्तर पर किया जा चुका है इसमे विभिन्न प्रकार के खेल जैसे  एथलेटिक्स विभिन्न लंबाई के दौड़ ,लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक तीरंदाजी एवं खो-खो,कबड्डी,व्हालीबाल आदि खेल खेला जाना है। साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुखो को खेल के आयोजन के संबंध में सभी जानकारी एवं जिम्मेदारी भी दिए। बैठक में उपस्थित व्यायाम

 शिक्षक श्री शंभू साहा ने कहा है कि विकासखंड कोयलीबेड़ा में यह आयोजन तीन दिवसीय होगा। दिनांक 30. 10 .2025 से  01.11. 2025 तक यह प्रतियोगिता विकासखंड कोयलीबेड़ा के पखांजुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तथा शा. उच्चतर माध्यमिक शाला पखांजुर  में संपन्न होगा इस बैठक में जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के डीओ श्री एस. पी. बैध , व्यायाम  शिक्षक शंभू साहा ,जगत राम ध्रुव, संतोष साहा, राम शरण वैष्णोव, सोमारी मंडावी, देवेंद्र गौर, शोभन बनर्जी, चंचला सिंहा, श्रद्धा टांडेकर,   शिक्षक भोला प्रसाद ठाकुर, कृष्णेन्दु आईच एवं सभी विभागों के अनेक अधिकारी कर्मचारी  उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad