पखांजूर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट। मो-6268535584
पखांजूर : नगर पंचायत अध्यक्ष ने जगधात्री माता का आशीर्वाद लिया, पखांजूर नगर की मंगल कामना की।
आज, नगर पंचायत पखांजूर के वार्ड क्रमांक 7 में आयोजित जगधात्री माता पूजा उत्सव में नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण चंद्र साहा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने श्रद्धापूर्वक जगधात्री माता का आशीर्वाद लिया और समूचे नगर की सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की।
वार्ड क्रमांक 7 में जगधात्री माता के पंडाल में पहुंचकर अध्यक्ष साहा ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माँ जगधात्री सभी के जीवन में खुशहाली लाएं और पखांजूर नगर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो। उन्होंने यह भी कामना की कि माता रानी के आशीर्वाद से नगर में शांति, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।
पूजा स्थल पर स्थानीय वार्ड वासियों और जगधात्री पूजा समिति के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। साहा ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और इस भव्य आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी।
इस दौरान नगर पंचायत के अन्य पदाधिकारी, पार्षदगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर माता जगधात्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.