Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 19, 2025

जंगल में जुआ खेलने पहुंचे जुआरी पुलिस कार्रवाई की भनक पाकर भागे मौके से 14 मोटर सायकलें जप्त, जुआ के सबूत मिलने पर कठोर कार्रवाई अवैध गतिविधियों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस कार्रवाई

 जंगल में जुआ खेलने पहुंचे जुआरी पुलिस कार्रवाई की भनक पाकर भागे



मौके से 14 मोटर सायकलें जप्त, जुआ के  सबूत मिलने पर कठोर कार्रवाई


अवैध गतिविधियों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस कार्रवाई


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन एसडीओपी बोड़ला श्री अखिलेश कौशिक पर्यवेक्षण में थाना बोडला की टीम द्वारा ग्राम छुही नाला किनारे जंगल में जुआ गतिविधि पर एक और प्रभावी कार्रवाई की गई। 


14 नवम्बर 2025 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस कार्रवाई की आहट पाते ही जुआ खेलने पहुंचे सभी आरोपी लोग घबराहट में अपनी मोटर सायकलें वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस के पहुँचते ही जुआ स्थल छोड़कर भागना यह स्पष्ट संकेत है कि जुआ गतिविधि जारी थी और जुआरी पकड़े जाने के भय से मौके से फरार हुए।


हालांकि मौके पर कोई जुआरी नहीं मिला, लेकिन नाला किनारे और खेतों में खड़ी कुल 14 मोटर सायकलें जुआ खेलने के प्रमाण के रूप में बरामद हुईं। ग्रामीणों को बुलाकर तस्दीक की गई, परंतु कोई भी व्यक्ति इन मोटर सायकलों के स्वामित्व या जुआ गतिविधि के बारे में कोई जानकारी देने आगे नहीं आया। संदिग्ध परिस्थितियों, लावारिस वाहनों की उपस्थिति और जुआ खेलने के स्पष्ट संकेतों के आधार पर गवाहों के समक्ष सभी वाहन जप्त कर थाना में सुरक्षित रखा गया है।


मौके पर पंचनामा, जप्ती पत्रक, रोजनामचा एवं अन्य विधिक दस्तावेज तैयार किए गए। आज दिनांक को धारा 106 बीएनएसएस का इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। साथ ही सभी वाहनों के चेचिस और इंजन नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से सत्यापन एवं वाहन स्वामियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। फरार जुआरियों की पहचान सुनिश्चित कर उनके खिलाफ आगे कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कबीरधाम पुलिस यह संदेश स्पष्ट करना चाहती है कि जुआ, सट्टा, अवैध लेनदेन या किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को  पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जुआ-सट्टा की सूचना नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। आपकी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad