नचनिया में धान खरीदी की हुई शुरुआत
16 किसानों ने बेचे 833 क्विंटल धान
दूसरे दिन भी 19 किसान से 808 क्विंटल
खैरागढ़ । केसीजी जिले के अंतिम वनांचल सेवा सहकारी समिति नचनिया पंजीयन क्रमांक 1384 में बुधवार को धान खरीदी की विधिवत शुरुआत हुई ,
मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू एवं सोसायटी अध्यक्ष ललित सोनी ने मां अन्नपूर्णा एवं कांटा बाट की विधि-विधान से पूजन अर्चन कर प्रथम किसान राकेश वर्मा से खरीदी की शुरुआत किए।
जानकारी के अनुसार नचनिया उपार्जन केंद्र में लगभग 22 सौ पंजीकृत किसान है, जिसमें से बुधवार के लिए 21 किसानो ने आनलाइन टोकन काटे थे, लेकिन धान 16 किसानो ने ही बेचने उपार्जन केंद्र पहुंचें।
प्रभारी प्रबंधक रिखी राम गायकवाड़ एवं अध्यक्ष ने बताया कि अभी सोसायटी के पूरे कर्मचारी हड़ताल पर है, और टोकन के अनुसार खरीदी प्रारंभ 17 तारीख से होना था लेकिन यहां प्रभारी समिति प्रबंधक के अलावा और कोई अन्य काम करने वाले कर्मचारियों की व्यवस्था नही हुई थी, व्यवस्था कर
इसलिए आज से खरीदी की शुरुआत कर रहे हैं और जिनका टोकन लेप्स हुआ है उनका संशोधन कर खरीदी के लिए आगे की तारीख देंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नोडल अधिकारी जे एस मेरावी, पटवारी राजेंद्र साहू, मनराखन डेहरिया,रामलाल जंघेल,विक्की, कमलेश वर्मा,घसिया राम, सालिक राम, सुखन साहू, भूवन नायक, रामकुमार चौरे, चंद्रेश पटेल सुरैश सहिंत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.