Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 16, 2025

रेंगाखार जलाशय में निर्माण से वनांचल क्षेत्र के हजारों किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रेंगाखार जलाशय एवं सीसी नहर लाइनिंग कार्य का किया भूमिपूजन सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य क्षेत्र ग्राम रेंगाखार को 2 करोड़ 24 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की मिली बड़ी सौगात पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसित क्षेत्र के 264 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी स्थायी सिंचाई सुविधा

 रेंगाखार जलाशय में निर्माण से वनांचल क्षेत्र के हजारों किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा



उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने रेंगाखार जलाशय एवं सीसी नहर लाइनिंग कार्य का किया भूमिपूजन


सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य क्षेत्र ग्राम रेंगाखार को 2 करोड़ 24 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की मिली बड़ी सौगात


पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जाएगा विकसित


क्षेत्र के 264 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी स्थायी सिंचाई सुविधा


     कवर्धा 16 नवंबर 2025। जिले के सुदूर वनांचल बैगा बाहुल्य क्षेत्र ग्राम रेंगाखार में विकास के नए अध्याय जुड़ने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज रेंगाखार कला में 2 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली रेंगाखार जलाशय शीर्ष एवं सीसी नहर लाइनिंग कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। वनांचल में इस कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में उत्साह है। इस दौरान उन्होंने जलाशय और निर्माण होने वाले स्थान का निरक्षण किया। उन्होंने सभी कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर किसानों, ग्रामीणों, महिलाओं, युवा साथियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक, सभी ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। 

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रेंगाखार जलाशय के निर्माण से क्षेत्र के हजारों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल सिंचाई सुविधा का विस्तार करेगी, बल्कि कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा भी प्रदान करेगी। 264 हेक्टेयर कृषि भूमि को स्थायी सिंचाई की सुविधा मिलने से फसल उत्पादन में वृद्धि होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव सरकार का उद्देश्य केवल संरचनाओं का निर्माण करना नहीं है, बल्कि ऐसे स्थायी और प्रभावी कार्य करना है जो सीधे-सीधे किसान, आदिवासी और वनांचल के लोगों के जीवन को बेहतर बना सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रेंगाखार जैसे दूरस्थ क्षेत्र में इतनी बड़ी परियोजना का आरंभ यह प्रमाण है कि वर्तमान सरकार वनांचल के विकास को लेकर कितनी गंभीर है और कैसे प्राथमिकता में रखकर काम कर रही है।

     उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वनांचल क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए, यहाँ के हर किसान को सिंचाई सुविधा मिले, हर गांव में समृद्धि आए और युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रेंगाखार सहित आसपास के गांवों में कई और विकास कार्यों को गति दी जाएगी। जल संसाधन विभाग पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहा है और रेंगाखार जलाशय इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने किसानों से संवाद भी किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन-प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है और विकास की हर प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आने वाले समय में और भी बड़े प्रोजेक्ट इस क्षेत्र को नई ऊँचाई देंगे।

     किसानों ने इस परियोजना को अपने जीवन का बदलाव बताते हुए कहा कि वर्षों पहले से प्रस्तावित यह कार्य आज साकार रूप ले रहा है, जिसके लिए वे उपमुख्यमंत्री के प्रति कृतज्ञ हैं। किसानों ने कहा कि बारिश पर निर्भर खेती ने उन्हें हमेशा अनिश्चितता में रखा, लेकिन इस जलाशय के बन जाने के बाद अब उनके खेत वर्षभर हरे-भरे रहेंगे और फसलें सुरक्षित होंगी। ग्रामीणों ने कहा कि यह परियोजना केवल जलाशय नहीं बल्कि उनके परिवारों की खुशहाली का सेतु है। रेंगाखार जलाशय परियोजना के माध्यम से न सिर्फ़ कृषि को नई दिशा मिलेगी, बल्कि इससे जल संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण और ग्रामीण जीवन में व्यापक सुधार होगा। आने वाले समय में इस जलाशय का असर पूरे क्षेत्र के आर्थिक-सामाजिक परिदृश्य को प्रभावित करेगा और यह वनांचल विकास की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बन जाएगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad