Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 13, 2025

चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ाया 212 क्विंटल अवैध धान

 चिल्फी चेकपोस्ट पर पकड़ाया 212 क्विंटल अवैध धान



कवर्धा, 12 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कबीरधाम जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी चेक पॉईट में वाहनों की लगातार चेंकिग की जा रही है। 11 नवंबर को थाना चिल्फी अंतर्गत पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान वाहन क्रमांक युपी-90-टी-7437 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध धान भरा पाया गया। वाहन चालक राजा भैया पिता विजय बहादुर अहिरवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हीरापुर थाना ब्रजपुर जिला पन्ना (म.प्र.) से पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। वाहन में लगभग 212.250 क्विंटल धान भरा हुआ था, जिसे चालक द्वारा बाघरमऊ मण्डी जिला बहराईच (उ.प्र.) से लोड कर राजनांदगांव (छ.ग.) ले जाना बताया गया।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अन्य राज्यों से धान के अवैध आवक की निगरानी और रोकथाम के लिए जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा कड़ी निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। धान की अवैध आवाजाही को रोकने के उद्देश्य से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 23 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर राजस्व, कृषि, वन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की संयुक्त ड्यूटी लगाई गई है, जिससे अंतराज्यीय सीमाओं पर सतत निगरानी रखी जा सके। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, खाद्य विभाग की टीम के अधिकारी श्री अमित कुमार द्विवेदी, श्री विरेन्द्र पोर्ते, श्री हिमांशु केशरवानी आरक्षक श्री पंकज यादव, श्री सुनील मेरावी, संतोष साहू, मोह. इरफान, आशु तिवारी का विशेष योगदान रहा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad