Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 19, 2025

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी, संयुक्त टीम द्वारा 50 बोरी धान जब्त कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर हो रही निगरानी

 अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी, संयुक्त टीम द्वारा 50 बोरी धान जब्त



कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर अवैध धान परिवहन पर हो रही निगरानी


कवर्धा, 19 नवंबर 2025। जिले में अवैध धान परिवहन को लेकर निगरानी और कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में ग्राम शीतलपानी में संयुक्त टीम ने संदिग्ध वाहन की जांच की। परिवहनकर्ता नर्मदा साहू से धान परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 बोरी अवैध धान जब्त किया। इस कार्रवाई में संचालनालय खाद्य, रायपुर से श्री पंकज सेतपाल, सहायक संचालक (खाद्य) तथा श्री गौरव, खाद्य निरीक्षक, साथ ही राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से रेंगाखार नायब तहसीलदार श्री साहू एवं उनकी टीम द्वारा सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई में शमिल रहे।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में अवैध धान के परिवहन एवं अवैध भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। खरीदी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बढ़ाई गई है। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad