Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, November 22, 2025

शासन की नीतियों एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान किसान चेतन पटेल ने 76 क्विंटल धान बेचा, प्राप्त राशि से भरेंगे ट्रैक्टर की किश्त

 शासन की नीतियों एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान



किसान चेतन पटेल ने 76 क्विंटल धान बेचा, प्राप्त राशि से भरेंगे ट्रैक्टर की किश्त


कवर्धा, 21 नवंबर 2025। धान खरीदी को लेकर शासन की नीतियों और केंद्रों में पारदर्शी और सुदृढ़ प्रबंधन आधारित व्यवस्थाओं और बिक्री के बाद समय पर भुगतान सुनिश्चित होने से किसानों में धान खरीदी को लेकर काफी उत्साह है।  ग्राम बाघुटोला के किसान श्री चेतन पटेल द्वारा इस वर्ष 76 क्विंटल धान बेचा गया। श्री पटेल ने बताया कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के कारण अब न तो समिति में लंबी कतारों में लगना पड़ता है और न ही बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत होती है। मिनटों में ऑनलाइन टोकन प्राप्त होने से धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया सुगम और परेशानी मुक्त हो गई है। श्री पटेल ने बताया कि धान खरीदी से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने ट्रैक्टर की लगभग 80 हजार रुपये की ईएमआई के भुगतान में करेंगे, यह उनके लिए बड़ी आर्थिक राहत होगी।

श्री चेतन पटेल बताते हैं कि वे कुल 5 एकड़ भूमि में कृषि कार्य करते हैं और उनका परिवार संपूर्ण रूप से कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि प्रति क्विंटल 31 सौ रूपये और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा तथा समय पर भुगतान जैसी शासन की नीतियों ने किसानों को मजबूत आर्थिक आधार प्रदान किया है। श्री पटेल ने शासन की किसान हितैषी नीतियों और खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल जाए यह उनके लिए सबसे बड़ी सुविधा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad