पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक संपन्न
अवैध शराब, मादक पदार्थ और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम के मीटिंग हॉल में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना और चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, साइबर सेल प्रभारी, यातायात प्रभारी, शाखा प्रभारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध चखना सेंटर और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर तत्काल कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अपने कर्तव्यों का समुचित पालन नहीं कर पा रहे हैं, वे अपने बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी कर लें। किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार या असामाजिक तत्व किसी भी स्थिति में बख्शे नहीं जाएंगे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.