राजनांदगांव
एन.एस.एस. कैम्प जंगलपुर में सायबर अपराध के संबंध में लोगों को किया जागरूक।
मिनी माता शासकीय गर्ल कॉलेज राजनांदगांव द्वारा जंगलपुर में 07 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे राजनांदगांव पुलिस द्वारा ग्रामिणों एवं एनएसएस के वॉलेंटियरों को किया गया जागरूक।
कार्यक्रम में साइबर सेल के अधिकारियों द्वारा एनएसएस कैंप जंगलपुर पहुंच कर छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई साथ ही पॉम्पलेट बाटा गया।
सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स आदि का सतर्कता पूर्वक उपयोग करने, अनजान नंबरों या आईडी से प्राप्त संदेशों पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने पर विशेष जोर दिया गया
ऑनलाइन ठगी, (.एपीके फाईल), फिशि्ांग, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया फ्राड से बचने के तरीकों की जानकारी दी गई।
साइबर अपराध की स्थिति में बिना डरे पुलिस से शिकायत करने तथा टोल फ्री नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर सायबर सेल से अधिकारियों द्वारा एनएसएस कैम्प जंगलपुर पहुँचकर सभी एनएसएस के वॉलेंटियरों, छात्राओं, उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामिणों को सायबर फ्राड के विभिन्न प्रकार एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, .एपीके फाईल, फिशि्ांग, ओटीपी शेयरिंग, सोशल मीडिया फ्राड एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में छात्रों को जागरूक किया। सायबर अपराध घटित होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल कर अपना शिकायत दर्ज करने को कहा गया। ‘‘साइबर सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ विद्यार्थियों को सतर्क रहने की अपील की गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विभा साहू, सरपंच ग्राम जंगलपुर श्री भुपेन्द्र साहू, 07 दिवसीय विशेष शिविर मिनी माता शासकीय गर्ल कॉलेज राजनांदगांव से कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मोनिका दास, राष्ट्रीय सेवा योजना से श्रीमती इंदुलता साहू एवं सायबर सेल से सउनि द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, आर0 हेमंत साहू सहित ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.