ग्राम कुटरा में भू विस्थापितों ने बनाया संगठन
जांजगीर चांपा। विदित है कि ग्राम कुटरा में मेडिकल कॉलेज बनने का कार्य प्रारम्भ हो चूका जो कि लगभग चार वर्ष चलेगा प्रारम्भिक स्तर का कार्य के लिए अधिकारियों का आवा जाहि शुरू हो चूका है मजदूर का तलाश जारी है।
इसी को ध्यान में रखते हुए गांव के भू विस्थापित किसानों ने मिलकर संगठन बनाया है जिसके दस उद्देश्य है।
ये है दस उद्देश्य :-
1 गांव के लोगों को कार्य में प्रथम प्राथमिकता मिलेगा।
2 सरकार द्वारा तय दर अनुसार उचित मजदूरी।
3 कार्य करने का समय सीमा नियमित करना।
4 बाहरी व्यक्ति का बिना अनुमति गांव में प्रवेश वर्जित रहेगा।
5 कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर मजदूर की मदद और सहायता राशि सरकार तथा ठेकेदार से दिलाना।
6 प्रत्येक साप्ताहिक बुधवार को भुगतान दिलाना और गुरुवार को अवकाश।
7 मेडिकल में उपयोग में लिए जा रहे सामग्री की गुणवत्ता उच्च क्वालिटी का हो।
8 गांव में तथा संचालित कार्य क्षेत्र में साफ सफाई का ध्यान रखना।
9 चोरी पर निगरानी रखना/ रोकना
10 सभी नियमों को कठोरता से लागू करना आवश्यकता पड़ने पर और नियम बनाया जायेगा ताकि सभी सुखी और संतुष्ट हो।
भू विस्थापित यूनियन जिंदाबाद
जांजगीर से विक्रम सूर्यवंशी की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.