Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, November 12, 2025

परधिया सरायपाली क्षेत्र के दलालखार ग्राम के ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, बोले – सड़क टूटी, बिल भारी, राशन कार्ड का डर मोक्ष कुमार प्रधान ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर किया समर्थन

 परधिया सरायपाली क्षेत्र के दलालखार ग्राम के ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, बोले – सड़क टूटी, बिल भारी, राशन कार्ड का डर



मोक्ष कुमार प्रधान ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर किया समर्थन


कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


पिथौरा ब्लॉक के परधिया सरायपाली पंचायत के आश्रित ग्राम दलालखार के ग्रामीणों ने सरकार की योजनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने बताया कि बम्हनी से दलालखार तक बनने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जो अब दुर्घटना का कारण बन गई है। गांव की गलियां भी चलने लायक नहीं रह गई हैं।



ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें सही रूप में नहीं मिल पा रहा है। वहीं, बिजली के बढ़ते बिलों ने आम परिवारों का जीना मुश्किल कर दिया है। अब सरकार के राशन कार्ड से जुड़े नए नियमों को लेकर लोग डरे हुए हैं कि कहीं उनका राशन कार्ड भी रद्द न कर दिया जाए।


इन समस्याओं को सुनने के लिए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान दलालखार पहुंचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी व्यथा जानी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं पूरी तरह जायज़ हैं और इन मुद्दों को वे उच्च अधिकारियों व शासन-प्रशासन तक पहुँचाएँगे, ताकि जल्द से जल्द समाधान निकाला जा सके। जिसमें मुख्य रूप से सिदारसिंग जगत,कुंजराम जगत, बद्रिका बरिहा, ललित यादव,रतन जगत,कुंजमन बरिहा,धनिलाल नेताम, अमेरिका साहू आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad