Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, November 14, 2025

कार के टायर चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल

 कार के टायर चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - खुले स्थान में खड़ी ब्रेजा कार के सामने के दो टायर चोरी करने के आरोपी को बलौदा थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में शामिल एक अन्य विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। 

                                 इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बलौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत दिवस 09 नवम्बर को ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 12 बीटी 6576 को घर के बाड़ी के खुला स्थान में रखा था कि रात्रि की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा कार के सामने का दोनों टायर को चोरी कर ले गया था। प्रार्थी हेमंत कुमार यादव निवासी कोरबी की सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 443/25 धारा 303(2) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान अज्ञात चोर एवं चोरी की टायर का पतासाजी की जा रही थी तभी मुखबिर के जरिये सूचना मिला कि रात्रि में कुछ लड़के बाड़ी के आसपास घूमते देखे गये हैं। जिसका पता तलाश कर तलब किया गया तथा घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी सोहराब जांगड़े द्वारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर जेक लगाकर पाना से खोलकर ब्रेजा कार के सामने के दो टायर को चोरी कर ले जाना तथा कोरबी लपेटापारा के खेत में छिपाकर रखना जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किये दो टायर कीमती 18400 रूपये बरामद किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से बलौदा थाना पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं प्रकरण में शामिल एक अन्य विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव , सउनि सुनील टैगोर , आरक्षक श्याम राठौर , टिकेश्वर राठौर , रोहित साहु का विषेश योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


सोहराब जांगडे उम्र 21 वर्ष निवासी - ग्राम कोरबी (अचानकपुर रोड) , थाना - बलौदा , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़) और एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad