मोक्ष कुमार प्रधान ने सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आंदोलन को दिया समर्थन
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
बसना। जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
यह आंदोलन 03 नवंबर 2025 से अनिश्चितकालीन धरना, रैली और प्रदर्शन के रूप में जारी है, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर आवाज़ बुलंद की है।
कर्मचारियों की मुख्य माँगों में मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी सहकारी समिति कर्मचारियों को वेतनमान व अन्य सुविधाएँ दिए जाने, सेवा नियम 2018 का आर्थिक संशोधन कर पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने, धान खरीदी कार्य के लिए मानदेय में बढ़ोतरी करने और धान खरीदी नीति 2024–25 में कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नियमित नियुक्ति में शामिल करने की माँग शामिल है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि
कर्मचारी संघ जिंदाबाद कहते हुए कहा कर्मचारियों की मांग 100 % से भी ज्यादा मांग जायज है सरकार को इस मांग को तुरंत लागू करना चाहिए आने वाले समय में धान खरीद है, आप लोग परेशान हैं आपको परेशान करना चाह रही है सरकार साथ में किसानों को भी टारगेट ले कर चल रही है।आपको सरकार परेशान करेगी सावाभिक किसान परेशान होने। शासन और किसानों की बीच की महत्वपूर्ण कड़ी जो है कर्मचारी हैं। विष्णु देव सरकार को सोचना चाहिए कि धान खरीद कंप्यूटर ऑपरेटर के चार मांग जो है अन्य प्रदेश में उन्ही की सरकार यही चार मांग के हिसाब से काम कर रही है इसलिए सरकार को तुरंत आपके मांगो को पूरा कर देना चाहिए। और हड़ताल को खत्म कराना चाहिए क्योंकि आने वाले समय मे धान खरीदी है।और बहुत सारे किसान परेशान हैं वैसे भी सरकार ने किसानों को परेशान कर रहा है एग्री स्टेक के नाम से इसके नाम से उसके नाम से इतना कागज बना रहे हैं किसान परेशान हैं एक वोट नहीं देंगे किसान , अप कर्मचारियों के साथ हमारा समर्थन है।पूरा सहयोग रहेगा जहा जैसा बोलेंगे सड़क से सदन तक की लड़ाई आपके कंधा से कंधा मिलाकर साथ लडूंगा आपके साथ रहूंगा।
उन्होंने कर्मचारियों की एकजुटता की सराहना करते हुए उनके आंदोलन को नैतिक समर्थन दिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.