सरायपाली विधानसभा विधायक चतुरी नंद जी के जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चतुरी नंद जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विधायक जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
सुबह से ही विधायक निवास पर शुभेच्छुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने पुष्पगुच्छ, माला और मिठाई के साथ विधायक जी का स्वागत किया तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
विधायक चतुरी नंद जी ने सभी शुभेच्छुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी असली पूँजी है। मैं सदैव अपने क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए समर्पित रहूँगा। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक केक कटिंग एवं भजन-संध्या के साथ हुआ, जिसमें पूरे क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.