जिला सिवनी मध्यप्रदेश
कांग्रेसियों को रोक पुलिस ने नहीं जाने दिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक
इधर, पुलिस द्बारा किए गए हमले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी एवं जिला एनएसयूआइ अध्यक्ष सिंह चोटिल हुए
सी एन आई न्यूज सिवनी
प्रदेश के मुखिया का आगमन आज जिले में हुआ जहां पर कांग्रेस किसने की समस्या को लेकर प्रदेश के मुखिया से ज्ञापन के माध्यम से रूबरू होना चाह रही थी
लेकिन कांग्रेस कार्यालय में ही कांग्रेसियों को रोक दिया गया उन्हें कार्यक्रम स्थल तक जाने नहीं दिया!
सिवनी में मुख्यमंत्री मोहन यादव जी को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय को ज्ञापन देने जा रहे थे परंतु पुलिस प्रशासन द्वारा जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर क्षेत्रीय माँगो को लेकर नहीं जाने दिया गया।
मुख्य मांग
1. किसानो की धान खरीदी जल्द से जल्द शुरू की जाए
2. मक्का ख़रीदी एमएसपी पर खरीदी जाए
3. किसानो को समय पर खाद युरिया डीएपी ग्रोमोर, बीज दिया जाए किसी प्रकार की कमी न हो
4. किसानो की बिजली कटौती ना हो ट्रांसफार्मर एव केवल खम्बो का काम जल्द हो
5. नल जल योजना का काम सुचारू रूप से चालू रहे
विभिन्न माँगो को लेकर गिरफ्तारी की गई ।
जिसमे माननीय विधायक रजनीश हरवंश सिंह, जिला अध्यक्ष नरेश मरावी , प्रदेश सचिव राजा बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश सनोडिया, जिला पंचायत सदस्य दुपेंद्र अमूले, नितिन डहेरिया, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अतुल मालू, पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष असलम ख़ान , विष्णु करोसिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजा मुबींन ख़ान, जिला महामंत्री सुजीत नाहटा, शिव सनोडिया , युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य मोंटू भूरा एन एस यू आई के अध्यक्ष धनंजय सिंह, ऋषभ ठाकुर, राकेश बघेल, सहित पदाधिकारी गण शामिल हुए।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.