जिला सिवनी मध्यप्रदेश
आज जिला सिवनी में माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ओर ऐतिहासिक सौगात
सिवनी की धरती से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को दिया ₹1500 का महा-उपहार प्रदेशभर की बहनों के चेहरों पर लौटी रौनक
सी एन आई न्यूज सिवनी
आज जिला सिवनी से मध्य प्रदेश में नारी शक्ति के सम्मान में मुख्यमंत्री का अभूतपूर्व कदम
सिवनी जिले की पावन धरा पर आज प्रदेश की लाडली बहनों के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता जिला उपाध्यक्ष श्री विसराम पटेल से माननीय मुख्यमंत्री जी की हुई मुलाकात
आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने एक सिंगल क्लिक से प्रदेश की लाखों लाडली बहनों के खाते में ₹1500 की सम्मान राशि हस्तांतरित कर उन्हें अभूतपूर्व सौगात दी यह राशि पहले मिल रहे ₹1200 से ₹300 ज़्यादा है जिसने सिवनी से लेकर पूरे प्रदेश की बहनों को खुशियों से सराबोर कर दिया लाडली बहनों का उमड़ा जनसैलाब और सम्मान मुख्यमंत्री जी के इस नारी शक्ति केंद्रित कदम के सम्मान में सिवनी की सरज़मी पर सिवनी बालाघाट छिंदवाड़ा नरसिंहपुर मंडला समेत अनेक जिलों की लाडली बहनों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा बहनों ने ज़बरदस्त उत्साह के साथ मंच पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री जी का दिल से आभार व्यक्त किया और उनके सम्मान में कोई कसर नहीं छोड़ी ₹1500 मिलते ही जैसे ही क्लिक हुआ और बहनों के खातों में राशि पहुंची लाडली बहनों के चेहरों पर ख़ुशी और आत्मविश्वास की एक नई चमक दिखाई दी। यह सम्मान राशि उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम हैसंवाद और समाधान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने अनेक लाडली बहनों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की उनसे बातचीत की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना स्थानीय नेताओं ने किया भव्य स्वागत इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय नेतृत्व ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं श्री विसराम पटेल, ने क्षेत्र की जन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी कार्यक्रम पर केवलारी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता और जिला उपाध्यक्ष श्री विसराम पटेल ने यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को पुष्प माला और गुलदस्ता भेंट कर भावभीनी विदाई दी और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया यह कार्यक्रम न केवल ₹1500 की राशि के लिए याद किया जाएगा बल्कि यह नारी शक्ति के प्रति सरकार के अटूट संकल्प और मुख्यमंत्री जी की संवेदनशीलता का प्रतीक बन गया है
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.