Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 13, 2025

कबीरधाम पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही, अन्य राज्य से आ रहे अवैध धान परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई

 कबीरधाम पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही, अन्य राज्य से आ रहे अवैध धान परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई



कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।



दिनांक 11.11.2025 को थाना चिल्फी अंतर्गत पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की नियमित जांच के दौरान निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में वाहन क्रमांक UP-90-T-7437 को रोककर जांच की गई। 




जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में धान भरा पाया गया। वाहन चालक राजा भैया पिता विजय बहादुर अहिरवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम हीरापुर थाना ब्रजपुर जिला पन्ना (म.प्र.) से पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तथा प्रस्तुत दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। वाहन में लगभग 212.250 क्विंटल धान भरा हुआ था, जिसे चालक द्वारा बाघरमऊ मण्डी जिला बहराईच (उ.प्र.) से लोड कर राजनांदगांव (छ.ग.) ले जाना बताया गया।


अवैध परिवहन की आशंका पर तत्काल खाद्य विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर खाद्य विभाग के अधिकारी श्री अमित कुमार द्विवेदी खाद्य निरीक्षक बोड़ला, श्री विरेन्द्र पोर्ते खाद्य निरीक्षक कवर्धा एवं श्री हिमांशु केशरवानी खाद्य निरीक्षक पण्डरिया घटनास्थल पर पहुंचे। संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जप्ती एवं पंचनामा की कार्यवाही की गई।



CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad