Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 13, 2025

कबीरधाम पुलिस की सतत् कार्यवाही, लगातार दूसरे दिन अन्य राज्यों से आ रहे अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई

 कबीरधाम पुलिस की सतत् कार्यवाही, लगातार दूसरे दिन अन्य राज्यों से आ रहे अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई



कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में थाना चिल्फी द्वारा लगातार दूसरे दिन अवैध धान परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।


दिनांक 11.11.2025 को थाना चिल्फी  ने एक ट्रक में अवैध धान परिवहन का मामला पकड़ा था। वहीं आज दिनांक 12.11.2025 को दो और ट्रक में अवैध धान परिवहन का खुलासा करते हुए कार्रवाई की गई। इस प्रकार पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग मामलों में कुल तीन वाहन जप्त कर बड़ी मात्रा में धान जब्त किया गया।


थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान वाहन क्रमांक UP-70-FT-8865 एवं UP-70-NT-5067 को रोका गया। दोनों वाहनों में भारी मात्रा में धान भरा पाया गया।


वाहन क्रमांक UP-70-FT-8865 के चालक बदामा श्रीवास पिता रामशरण श्रीवास, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम बीउर थाना कवरी जिला चित्रकूट (उ.प्र.) से पूछताछ में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जांच में लगभग 307 क्विंटल धान भरा पाया गया, जिसे चालक ने मोहनिया (बिहार) से लोड कर राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) ले जाने की बात बताई।


दूसरे वाहन क्रमांक UP-70-NT-5067 के चालक मोह. इमरान पिता मोह. फारूख, उम्र 28 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़ थाना मकरूगंज चौकी जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.) से भी पूछताछ की गई, जिसने संतोषजनक जानकारी नहीं दी। वाहन में 340 क्विंटल धान भरा हुआ पाया गया, जिसे प्रयागराज (उ.प्र.) से लोड कर राजनांदगांव (छ.ग.) लाया जा रहा था।


दोनो मामलों में दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल खाद्य विभाग को सूचना दी। सूचना पर दुर्गेश्वरी धुर्वे उप मण्डी निरीक्षक कवर्धा, सुश्री रितु श्रीवास नायब तहसीलदार बोड़ला तथा उत्तम सिंह राज पटवारी चिल्फी घटनास्थल पहुंचे। उनकी टीम द्वारा दोनों वाहनों में भरे धान की जप्ती एवं पंचनामा की कार्यवाही की गई।


इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लालजी सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 553 पंकज यादव, 472 सुनील मेरावी, 552 संतोष साहू, 809 मोह. इरफान, 766 आशु तिवारी तथा खाद्य विभाग और राजस्व अमले की टीम का विशेष योगदान रहा।



CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad