बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए विविध खेलो का आयोजन
छत्तीसगढ़ । मिडिल स्कूल लमती में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न मनोरंजन खेलो का आयोजन किया गया जिसमे मेंढक दौड़, गोली चम्मच, सुई धागा ,आलू दौड़, में सभी बच्चों की पूर्ण सहभागिता रही
एवं इसके साथ ही थाल सजाओ, रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया अंत में रस्सा खींच बालक व बालिका वर्ग के बीच खेला गया जिसमें बालिका वर्ग विजेता रही सभी विजेता बच्चों को शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं बाल दिवस पर संक्षिप्त उद्बोधन प्रधानपाठिका लोहारे मैडम द्वारा दिया गया खेलो में निर्णायक की भूमिका में पिस्दा मैम एवं अनजान सर की विशेष भूमिका रही ।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.