एनडीए की आंधी में उडी़ महागठबंधन ,दिल्ली में पीएम मोदी बोले -बिहार की जनता का दिल से धन्यवाद. ..
सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। दिल्ली - बिहार चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड सफलता के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास ,स्थिरता और सुशासन के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश दिया है ।उन्होंने बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा -जेडीयू सहित पूरे एनडीए गठबंधन पर जनता के विश्वास की बड़ी जीत है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार ने फिर साबित कर दिया है की जनता जात-पात और नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर विकास को चुनती है। प्रधानमंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत हर उस कार्यकर्ता की जीत है, जिसने गांव -गांव जाकर जनसंपर्क किया और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुँचा़या ,उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार अब और तेज गति से बिहार को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए काम करेगी । प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया केंद्र और बिहार सरकार मिलकर प्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे ।उन्होंने कार्यकर्ता ओं को जनता कि सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाने का आव्हान किया ।प्रधानमंत्री ने शुरुआत छठी मईया जय के साथ की ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.