Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, November 9, 2025

भाजपा हथबंद–नवापारा मंडल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला एवं बैठक सम्पन्न

 भाजपा हथबंद–नवापारा मंडल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला एवं बैठक सम्पन्न



सिमगा:- भारतीय जनता पार्टी, हथबंद–नवापारा मंडल के तत्वावधान में उड़ेला स्कूल के पास स्थित सामुदायिक भवन में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला एवं मंडल की आवश्यक बैठक आयोजित की गई।कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव की मौलिक प्रणाली को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

बैठक में मार्गदर्शन हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आनंद यादव, बैठक प्रभारी एवं जिला मंत्री श्री शिव कटरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, विधायक प्रतिनिधि करण वर्मा, महामंत्री ईश्वरी मारखंडे, जनपद सदस्य प्रेमलता वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपाध्यक्ष धन्ना धनेश्वर निषाद, धनेश्वरी वर्मा, मंत्री लिली वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रकाश पाल, मंत्री खेमराज वर्मा, उड़ेला सरपंच प्रतिनिधि ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि नरेश अनंत, जनपद सदस्य खोमलाल साहू, बबूल पटेल, जीवन साहू, सरपंच सरोज साहू, जीतू यादव, पंच संतराम ध्रुव, नोहर पाल, उदेराम निर्मलकर, लकेर, गौरी निषाद, तरुण पांसे, लोकनाथ साहू, भावेश साहू, बलभद्र यदु, महेन्द्र साहू सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह–संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य,निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सहकारी समिति अध्यक्ष, शाला विकास समिति अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु–बहनें, BLA-2 एवं सेक्टर प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी, हथबंद–नवापारा मंडल


CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad