छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट सरकारी सुविधाएं नाममात्र पर है
मैनपाट छत्तीसगढ़ का विशेष पर्यटन स्थल है,यहां दूर दूर से लोग छुट्टियों में घूमने आते है
मैनपाट काफी सुंदर जगह है यह चारों ओर पहाड़ तथा जंगलों से घिरा हुआ हैं। किन्तु यह तक पहुंचने वाला मार्ग बहुत ही जर्जर है,लाइट की सुविधा नगण्य है ,पानी की सुविधा नगण्य है जिस प्रकार से पर्यटन स्थल का विकास तथा शोभा होना चाहिए उस प्रकार से दूर दूर तक नहीं आता,
कुछ माह पहले भाजपा सरकार का मैनपाट पे ट्रेनिंग रखा गया था, तो कुछ ही दिनों के लिए सड़को को मरम्मत कर नाम मात्र के लिए चमका दिया गया था। उसके बाद पुनः जैसे का तैसा हो गया हैं।सार्वजनिक शौचालय बंद पड़े है,
पानी की भी सुविधा नहीं है जिस प्रकार पाईनस गार्डन की खूबसूरती है अगर सरकार चाहे तो उसको सवार कर स्वर्ग बना सकती हैं।उल्टा पानी में पर्यटकों के लिए बैठने की सुविधा तक नहीं है,दलदली में जिस प्रकार से पर्यटकों द्वारा शुल्क लिया जाता है उस प्रकार से सुविधा नगण्य हैं। बौद्ध मंदिर जाने का रास्ता भी कच्चा है।सरकार से अपील है कि पर्यटन स्थल के पर्यटन स्थल अनुसार विकास देने का प्रयास करें।
जांजगीर से विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.