Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 17, 2025

PIC मीटिंग में नगर पंचायत का कड़ा रुख: अटल परिसर का टेंडर निरस्त; अधूरे कार्यों के ठेकेदारों को 7 दिन का अल्टीमेटम

 समाचार 

भारत साहू जिला बालोद छत्तीसगढ़ 


PIC मीटिंग में नगर पंचायत का कड़ा रुख: अटल परिसर का टेंडर निरस्त; अधूरे कार्यों के ठेकेदारों को 7 दिन का अल्टीमेटम



अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में हुआ बड़ा फैसला, बघमरा मुक्तिधाम सहित तीन अपूर्ण कार्यों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

नगर पंचायत, छत्तीसगढ़। नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष प्रमोद जैन की अध्यक्षता में परियोजना क्रियान्वयन समिति (PIC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के विकास कार्यों की धीमी गति पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में सीएमओ किरण पटेल, सब इंजीनियर रूपेश राठिया, लेखापाल श्रवण कुमार निर्मलकर, तथा पीआईसी सदस्य एवं पार्षदगण हरीश निषाद, संतोष नेताम, हेमंत सोनकर, शैल महोबिया उपस्थित रहे।

ठेकेदार पर गिरी गाज : अटल परिसर और बाल उद्यान का टेंडर निरस्त

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार नलिनी मिश्रा को अटल परिसर और बाल उद्यान का टेंडर दिया गया था, लेकिन वह कार्य को समय से पूरा नहीं कर पाईं। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, नलिनी मिश्रा का टेंडर अनुबंध निरस्त कर दिया गया है, और इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नया टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।

अपूर्ण कार्यों पर 7 दिन में काम शुरू करने का नोटिस

अध्यक्ष जैन ने लंबित पड़े अन्य निर्माण कार्यों को लेकर भी ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी। अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए संबंधित ठेकेदारों को 7 दिन के भीतर काम शुरू करने का नोटिस जारी किया गया है। जिन कार्यों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, वे हैं:

 बघमरा मुक्तिधाम का निर्माण।

  वार्ड नंबर 8 में सतनाम भवन का निर्माण।

  वार्ड नंबर 1 में सिंचाई विभाग अर्जुन्दा रोड पर कल्वर्ट निर्माण कार्य।

बैठक में इन 12 महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा और स्वीकृति:

पीआईसी की बैठक में नगर के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े निम्नलिखित 12 बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई और कई को स्वीकृति प्रदान की गई:

  कार्यालय उपयोग हेतु अलमारी क्रय बाबत।

  पार्षद निधि वार्ड क्रमांक 13 (वर्ष 2025-26) के कार्य की प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति।

  निविदा दिनांक 04.11.25 को प्राप्त विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदा दर स्वीकृति।

  स्वच्छता सामग्री क्रय की स्वीकृति।

 विद्युत उपकरण क्रय की स्वीकृति।

  पानी टंकी सफाई हेतु रुचि की अभिव्यक्ति दर की स्वीकृति।

  प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए नवीन प्रस्ताव भेजने बाबत।

 जल उपकरण मरम्मत सामग्री क्रय बाबत।

  अटल परिसर निर्माण निविदा अनुबंध निरस्त करने बाबत।

  अध्यक्ष पार्षद निधि 2025-26 से सामग्री क्रय करने बाबत।

 वार्ड क्रमांक 12 (वहां न्यायालय के सामने बाल उद्यान) मरम्मत/ संधारण निविदा निरस्त करने बाबत।

 वार्ड क्रमांक 12 में राम जानकी मंदिर निर्माण बाबत।

55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सोनकर,साहू और मुस्लिम समाज के भवन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने पर चर्चा

52 लाख रुपए की लागत से बनने वाले फुटपाथ का स्थल परिवर्तन करने शासन को पत्र लिखा गया है उसको फिर से भेजने पर चर्चा की गई ।

अध्यक्ष प्रमोद जैन ने जोर देकर कहा कि नगर पंचायत अब विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं करेगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad