Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 28, 2025

ग्राम कामता में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की उपलब्धियों और सरकार की जनविरोधी नीतियों पर किया प्रहार

 ग्राम कामता में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया



विधायक इन्द्र साव ने कांग्रेस की उपलब्धियों और सरकार की जनविरोधी नीतियों पर किया प्रहार

सिमगा। ग्राम कामता में कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस क्षेत्रीय विधायक श्री इन्द्र साव के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री हिरेंद्र कोसले ने किया।इस अवसर पर विधायक श्री इन्द्र साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि आज़ादी की लड़ाई से निकली वह विचारधारा है जिसकी आत्मा गांवों में बसती है। ग्रामीण कार्यकर्ता हमेशा पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप निष्ठा से कार्य करते हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण का ही परिणाम है कि आज वे विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा कर पा रहे हैं।

विधायक श्री साव ने कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक कांग्रेस की भूमिका अतुलनीय रही है। कांग्रेस शासनकाल में किसानों का कर्ज माफ किया गया, सिंचाई और कृषि को मजबूती दी गई, बिजली बिल माफी जैसे जनहितकारी निर्णय लिए गए। गरीबों को भोजन का अधिकार मिला, मनरेगा के माध्यम से गांवों में रोजगार सुनिश्चित किया गया। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में गांव-गांव तक स्कूल, कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सुई से लेकर हवाई जहाज तक के निर्माण की मजबूत नींव रखकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया।वर्तमान भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए विधायक श्री इन्द्र साव ने कहा कि आज किसान धान बेचने के लिए परेशान हैं, धान खरीदी में अव्यवस्था है। आम उपभोक्ता बढ़ते बिजली बिल और महंगाई से त्रस्त है, जबकि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों से पीछे हट रही है, स्कूल बंद किए जा रहे हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है, वहीं शराब बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, जिनका सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. के.के. नायक ने कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके त्याग व संघर्ष से ही संगठन मजबूत होता है।

विधायक प्रतिनिधि श्री शैली भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसने आज़ादी की लड़ाई लड़ी और देश को आज़ाद कराया। कांग्रेस सरकारों ने किसानों का कर्ज माफ किया, बिजली बिल माफ किए, भोजन का अधिकार, मनरेगा जैसे कानून बनाए और आधार कार्ड जैसी पहचान दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इन जनहितकारी संस्थाओं और सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने का कार्य कर रही है। उन्होंने गांव-गांव में इन तथ्यों के प्रचार-प्रसार कर पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री इन्द्र साव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को तिरंगा गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कामता मंडल अध्यक्ष श्री भिखारी गहरे, ढेकुना मंडल अध्यक्ष श्री हीरालाल साहू, सिमगा मंडल अध्यक्ष श्री अशोक देवांगन, महामंत्री श्री धन सिंह साहू, श्री गणेश पुरी गोस्वामी, श्री संतोष साहू, श्री सोनू फटाक, श्री सुखदेव पुरी, सरपंच श्री लोमन घृतलहरे, श्री रंजीत सोनवानी, श्री अयूब खान, उपसरपंच श्री डमरू साहू, श्री समेलाल साहू, श्री लाला वर्मा, श्री छोटकू साहू, श्री छबिराम साहू, श्री गणेश बैगा, श्री राजेन्द्र साहू, श्री सुखूराम ध्रुव, श्री राधे साहू, श्री दिनेश साहू, श्री बबलू साहू, श्री महेंद्र वर्मा, श्री श्याम कश्यप, धनेश्वर ध्रुव,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad