Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 18, 2025

देश की राजधानी नई दिल्लि में वंचित व कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 200 सीटर उच्च स्तरीय यूथ हांस्टल , सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।

 देश की राजधानी नई दिल्लि में वंचित व कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए 200 सीटर उच्च स्तरीय यूथ हांस्टल ,          सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी। 



रायपुर, -


ट्रायबल यूथ हॉस्टल से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। देश  की राजधानी नई दिल्ली में बनाएं गए इस यूथ हास्टल में समाज के वंचित  व कमजोर वर्गो जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर अवसर मिल रहा है। यह हॉस्टल समाज के वंचित वर्ग केे युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।


    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए नई दिल्ली के ट्रायबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 200 की कर दी गई है। इनमें अनुसूचित जनजाति हेतु 100, अनुसूचित जाति हेतु 60 एवं अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु 40 सीट निर्धारित हैं। पूर्व में यहां 50 सीट की स्वीकृति थी। वर्तमान में कुल स्वीकृत सीट 200 में से 165 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। वर्ष 2013-14 से लेकर अब तक इस योजना के माध्यम से    कुल164 विद्यार्थी लाभान्वित होकर विभिन्न पदों पर चयनित हुए हैं। 


    प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने बताया कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिल रही है। इस हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अत्यंत सामान्य ग्रामीण परिवेश के दो अभ्यर्थी श्री प्रकाश पटेल एवं श्री हरविंदर सिंह को सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में सफलता मिली है। ये युवा साक्षात्कार हेतु चयनित हुए हैं।


    गौरतलब है कि ट्रायबल यूथ हॉस्टल राज्य के वंचित वर्गो के बच्चों को सिविल सर्विसेंस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वर्ष 2013-14 से शुरू किया गया था। यहां प्रतिभावान युवाओं को देश की राजधानी नई दिल्ली में रहकर संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु सपूर्ण सुविधा प्रदान की जाती है। ट्रायबल यूथ हॉस्टल में प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होता है। हांस्टल में चयनित छात्रों निशुल्क आवास,पौष्टिक भोजन, अध्ययन कक्ष ,पुस्तकालय, उत्कृष्ट कोचिंग और नियमित मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad