कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी की अनुशंसा से ग्राम पंचायत नवापारा में 25 लाख के गौरवपथ निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न
जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।”
ग्राम पंचायत नवापारा में माननीय कैबिनेट मंत्री एवं बलौदाबाजार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री टंकराम वर्मा जी की अनुशंसा से स्वीकृत 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गौरवपथ निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह गौरवपथ ग्राम के विकास में एक नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कार्य माना जा रहा है।भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिविधान के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूजा-अर्चना के पश्चात विधिवत रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौरवपथ निर्माण से ग्राम की सड़कों का स्वरूप सुदृढ़ होगा, आवागमन सुगम बनेगा तथा ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह परियोजना ग्राम के समग्र विकास, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल, जिला सभापति डॉ. मोहन लाल वर्मा, सभापति जनपद चंद्रप्रकाश टोंडे. जनपद सदस्य श्री खोमलाल साहू, उपसरपंच, पंचगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए माननीय कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सतत प्रयासों और नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने एकजुट होकर निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण कराने में सहयोग करने का संकल्प लिया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.