Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 14, 2025

शिक्षा, संस्कार और स्वरोजगार से सशक्त हो रहा कलार समाज : द्वारिकाधीश संख्याबल नहीं, योग्यता से मिलती है सत्ता में भागीदारी : डॉ नीरज

 शिक्षा, संस्कार और स्वरोजगार से सशक्त हो रहा कलार समाज : द्वारिकाधीश




संख्याबल नहीं, योग्यता से मिलती है सत्ता में भागीदारी : डॉ नीरज

 वार्षिक सम्मेलन में विधायक द्वारिकाधीश यादव ने परसदा में सामाजिक भवन के लिए 10 लाख दिए।

प्रशासनिक पद पर चयनित छात्र छात्राओं को 51 हजार देय होगा- पुनीत

पिथौरा :- कलार समाज अपनी काबिलियत, संगठन शक्ति और दूरदर्शिता के दम पर निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। शिक्षा और संस्कार को आधार बनाते हुए 




समाज ने स्वरोजगार और सामाजिक सहभागिता की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। इन प्रयासों का परिणाम है कि आज कलार समाज आर्थिक रूप से समृद्ध होने के साथ ही अन्य समाजों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभर रहा है। यह बात खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने छत्तीसगढ़ कलार समाज पिथौरा ब्लॉक के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

कौडिया परिक्षेत्र के परसदा (बुंदेली) में आयोजित सम्मेलन में विधायक यादव ने सामाजिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कलार समाज ने क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है। शिक्षा के बल पर समाज के अनेक लोग आज प्रशासनिक पदों पर रहकर जनसेवा कर रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कलार समाज के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज गजेंद्र ने कहा कि कोई भी समाज केवल संख्याबल के आधार पर सत्ता या प्रभाव हासिल नहीं कर सकता। इसके लिए आवश्यक है कि व्यक्ति स्वयं को योग्य बनाए। शिक्षा और संस्कार के साथ अब समाज को अपने बच्चों में सर्वसमाज के हितों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि जो समाज या व्यक्ति केवल अपने स्वार्थ तक सीमित रहता है, वह लंबे समय तक प्रभावी नहीं रह पाता। कलार समाज का गौरवशाली इतिहास इस बात का प्रमाण है कि उसने बिना भेदभाव के साढ़े पांच सौ वर्षों से अधिक समय तक सत्ता और नेतृत्व में अपनी भूमिका निभाई है।

समाज के जिला संरक्षक ईश्वर सिन्हा ने कहा कि समाज की मजबूती की नींव परिवार से शुरू होती है। जब तक व्यक्ति स्वयं सक्षम नहीं होगा, तब तक समाज को सशक्त बनाने का संकल्प अधूरा रहेगा। वहीं साहू समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष मनोहर साहू ने कलार समाज की संगठन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे दिग्गज और प्रतिभाशाली लोग हैं, जिनका मार्गदर्शन क्षेत्र और राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण रहा है।

कौडिया परिक्षेत्र के मंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए घोषणा की कि समाज का कोई भी सदस्य यदि प्रशासनिक पद पर नियुक्त होता है तो उसे व्यक्तिगत रूप से 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।वार्षिक आय एवं व्यय राशि की जानकारी सचिव पोला राम डड़सेना ने दी । कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिन्हा, महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रमीला सिन्हा ,मंडलेश्वर प्रेमशंकर सिन्हा, दानेश्वर सिन्हा, राधेलाल डड़सेना , मन्नु सिन्हा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

सम्मेलन में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। महज 13 वर्ष की उम्र में जूडो-कराटे नेशनल कप जीतने वाले सृजल डड़सेना सहित अमन सिन्हा, कोमल सिन्हा, जयंत सिन्हा, रुचि महेन्द्र और दिव्या सिन्हा को शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न गांवों के वरिष्ठ कृषकों का भी सम्मान कर उनके योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा, जनपद सदस्य हेमलता साहू, सरपंच दिनेश्वरी ठाकुर सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच संचालन अधिवक्ता लोकनाथ डड़सेना ने किया तथा आभार प्रदर्शन भुनेश्वरी सिन्हा ने किया। सम्मेलन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों और ग्राम परसदा के सामाजिक जनों का विशेष योगदान रहा।

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

सम्मेलन के दौरान समाज की उभरती प्रतिभाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। महज 13 वर्ष की आयु में जूडो-कराटे में नेशनल कप जीतकर जिले और समाज का नाम रोशन करने वाले सृजल डड़सेना को विशेष सराहना मिली। इसके साथ ही शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अमन सिन्हा, कोमल सिन्हा, जयंत सिन्हा, रुचि महेन्द्र एवं दिव्या सिन्हा को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि ये प्रतिभाएं समाज के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं और इनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

वरिष्ठ कृषकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में समाज की कृषि परंपरा और अन्नदाता के सम्मान को रेखांकित करते हुए वरिष्ठ कृषकों का अभिनंदन किया गया। परसदा, बुंदेली, नवागांव कला, छुइहा, पिथौरा, फिरगी, बाल्दीड़ीह, सरकड़ा, रिकोकला, गोपालपुर, अमलीडीह, भीतिडीह, लाखागढ़ एवं छतवन सहित विभिन्न ग्रामों से आए अनुभवी कृषक रविराम सिन्हा, सादराम सिन्हा, मंशाराम सिन्हा, विश्वनाथ सिन्हा, लखन डड़सेना, रामकुमार डड़सेना, मेघनाथ डड़सेना, मालिक डड़सेना, चुनु डड़सेना, पुराइन डड़सेना, सरोज डड़सेना, बलराम सिन्हा, मोरध्वज सिन्हा, चन्द्रभान सिन्हा, पीला राम डड़सेना, पीताम्बर डड़सेना, आनंदराम डड़सेना, घासी राम डड़सेना, परसराम सिन्हा, देवनाथ सिन्हा, साबुलाल सिन्हा, रोहित सिन्हा, रतन डड़सेना, नंदकुमार डड़सेना, गोपाल डड़सेना, मनोहर डड़सेना सहित अनेक कृषकों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन वरिष्ठ किसानों का जीवन संघर्ष, मेहनत और आत्मनिर्भरता समाज की मजबूत नींव है, जिनके अनुभव से नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।

इनका रहा प्रमुख योगदान

वार्षिक सम्मेलन को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप देने में समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्राम परसदा के सामाजिक जनों का उल्लेखनीय योगदान रहा। आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर अतिथियों के स्वागत, मंच संचालन और कार्यक्रम संचालन तक हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने वालों में कोषाध्यक्ष महेन्द्र डड़सेना, उपाध्यक्ष मानश्र्व डड़सेना, आत्माराम पंकज डड़सेना, नंदकुमार डड़सेना, क्षेत्राधिकारी श्यामलाल डड़सेना, हृदेश डड़सेना, पुष्पराज गजेंद्र, रामचरण डड़सेना शामिल रहे। इसके अलावा युवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा, नगर अध्यक्ष राजू सिन्हा, राजनीतिक प्रकोष्ठ के संयोजक शैलेन्द्र डड़सेना, प्रचार मंत्री लखन डड़सेना, युवा मंच सचिव ईश्वर ‘पप्पू’ सिन्हा, योगेन्द्र डड़सेना, चेतन डड़सेना, आत्माराम गजेंद्र, रविराम डड़सेना, पन्नू डड़सेना सहित महिला सहभागिता के रूप में भुनेश्वरी डड़सेना, देवकी डड़सेना, नीता डड़सेना, पूजा सिन्हा, संतोषी डड़सेना, माधुरी डड़सेना एवं सुभद्रा सिन्हा का योगदान सराहनीय रहा। आयोजकों ने ग्राम परसदा के समस्त सामाजिक जनों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही इस भव्य आयोजन को सफल बनाया जा सका।

-------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad