राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर
ममता चंद्रवंशी दिव्यांग रत्न से सम्मानित
छुरिया -विश्व विकलांग (दिव्यांग) दिवस के उपलक्ष्य में दिव्यांग कल्याण समिति मेरठ द्वारा राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ममता चंद्रवंशी जो स्वयं 80% दिव्यांग होते हुए भी अपने दिव्यांगता को शक्ति मानते हुए, पैरा खेल के क्षेत्र, दिव्यांगता के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य किया है। जिसमें भुनेश्वर चंद्रवंशी विशेष सहयोगी रहा।
ममता चंद्रवंशी पहले भी कई संगठनों व संस्थानों द्वारा उनके कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है
इसी कड़ी में इस वर्ष 2025 मेरठ दिव्यांग रत्न सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते 03/12/2025 मेरठ के अटल सभागार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में दिया गया है
उन्हें ऋषि मिश्रा विशेष शिक्षक दिव्यांग समाज सेवक,श्री हेमंत तिवारी समाज सेवी,यामिनी साहू विशेष शिक्षिका ,श्री सोन कुमार सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन
डोंगरगढ़,बी पी मिश्रा रिटायर थाना प्रभारी साजा तथा सक्षम भारत-समर्थ भारत टीम राजनांदगांव एवं छ.ग.व अन्य गणमान्य नागरिकों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.