Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 2, 2025

न्याययिक अधिकारीयों की एक दिवसीय मिडियेशन ट्रेनिंग संपन्न,

 न्याययिक अधिकारीयों की एक दिवसीय मिडियेशन  ट्रेनिंग संपन्न,             




     सी एन आइ न्यूज-पुरुषोत्तम जोशी।      


रायपुर-माननीय एम.सी.पी.सी. नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं माननीय छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के योजना अनुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में आज दिनांक 30-11-2025 को जिला न्यायालय रायपुर में 40 घण्टे मध्यस्थता कार्यक्रम (हाईब्रिड मोड) एक दिवसीय भौतिक रोल प्ले के प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें मिडियेशन प्रशिक्षक/वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीमती नीना खरे भोपाल मध्यप्रदेश से प्रशिक्षण देने उपस्थित हुई । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमान रामकुमार तिवारी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी, श्रीमती सुषमा सावंत, प्रमुख सचिव, छ0ग0 शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग रायपुर, श्रीमान बलराम प्रसाद वर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर सहित विभिन्न जिलों से उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण ने मिडियेशन प्रशिक्षण प्राप्त किये ।


    उक्त मिडियेशन ट्रेनिंग का उद्देश्य विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किये जाने के लिए न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षित करना जिससे न्यायालय में लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को बिना विवाद के दोनों पक्षकारों को संतुष्ट करते हुए शीघ्र निराकृत किया जा सके। 


    कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अविनाश दुबे द्वारा मिडियेशन प्रशिक्षक/वरिष्ठ प्रशिक्षक श्रीमती नीना खरे एवं उपस्थित न्यायिक अधिकारीगणों का आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad