Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 28, 2025

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान का बड़ा बयान

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान का बड़ा बयान



कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 



बसना।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक राष्ट्र निर्माण तक की आत्मा रही है।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि आज़ादी के बाद देश को मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने का जो सपना था, उसे साकार करने का कार्य कांग्रेस ने किया। देश को इसरो जैसी विश्वस्तरीय वैज्ञानिक संस्था, एम्स जैसे उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान, आईआईटी–आईआईएम, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, अस्पताल, राष्ट्रीय व ग्रामीण सड़कों का विशाल नेटवर्क कांग्रेस की दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है।उन्होंने आगे कहा कि कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार क्रांति की नींव भी कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में रखी गई, जिसकी बदौलत आज भारत डिजिटल युग में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है। कांग्रेस की नीतियों ने आम नागरिक, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया।

मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा की है। गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए कांग्रेस ने निरंतर संघर्ष किया है। आज जब देश में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएँ बढ़ रही हैं, कांग्रेस ही वह पार्टी है जो जनता की आवाज़ बनकर सड़कों से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा, त्याग और बलिदान को जन-जन तक पहुँचाएँ और एक मजबूत, समावेशी एवं न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में भी देशहित, जनहित और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad