Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 16, 2025

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किसानों की समस्याओं पर मोक्ष कुमार प्रधान ने उठाई आवाज

 धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किसानों की समस्याओं पर मोक्ष कुमार प्रधान ने उठाई आवाज



 कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर 


बसना।जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान ने सागुनडाफ एवं जराभरन धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मोक्ष कुमार प्रधान ने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में लिमिट नहीं बढ़ाए जाने के कारण किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई किसानों का धान तैयार है, लेकिन निर्धारित सीमा के चलते वे समय पर धान बेच नहीं पा रहे हैं। वहीं ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के चक्कर में किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें बार-बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि टोकन वितरण में देरी और तकनीकी समस्याओं के कारण किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। कई किसान दूर-दराज के गांवों से आकर खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। मोक्ष कुमार प्रधान ने मांग की कि धान खरीदी की लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए और टोकन व्यवस्था को सरल व सुचारू किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad