विक्रांत सिंह ने किया साल्हेवारा क्षेत्र का सघन दौरा, विकास कार्यों की ली जानकारी
खैरागढ़ । केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा का व्यापक दौरा करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, कृषि व्यवस्थाओं सहित कई विषयों की जानकारी ली और आमजन से संवाद भी किया।
देवपुराघाट क्षेत्र में मंच निर्माण का भूमिपूजन
श्री विक्रांत सिंह ने सबसे पहले देवपुराघाट के आश्रित ग्राम बीजाटोला और बांसभीरा में मंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को तेज गति से आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने महिलाओं से बातचीत करते हुए महतारी वंदन योजना की स्थिति जानी। महिलाओं ने हँसते हुए बताया कि उन्हें हर महीने एक हज़ार रुपये उनके बैंक खातों में प्राप्त हो रहे हैं, जिससे वे अत्यंत खुश हैं।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया।
भागवत कथा में हुई सहभागिता
इसके बाद श्री सिंह ने मुकेश वर्मा के यहां आयोजित भागवत कार्यक्रम में शामिल हुए और उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
दौरे के अगले चरण में उन्होंने साल्हेवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण
श्री सिंह ने नचनिया धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से धान खरीदी की स्थिति पर चर्चा की। किसानों ने उन्हें अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना की।
कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात
साल्हेवारा रेस्ट हाउस में उन्होंने क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
दिवंगत भाजपा नेता को दी श्रद्धांजलि
दौरे के अंत में श्री सिंह ने दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता भीखू अग्रवाल के यहां आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपा उपाध्यक्ष आनंद सिन्हा, जिला सह-कोषाध्यक्ष ललित सोनी, मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू, महामंत्री महेंद्र यादव, मनोज अग्रवाल, जनपद सदस्य मन्नु मरकाम, पवार सिंह मेरावी, संतोष ठाकुर, पारस ठाकरे, युवा मोर्चा अध्यक्ष चमन वर्मा, उमेश मरकाम, सतीष वर्मा, ओमलाल साहू, कमल मेरावी, गनपत केलकर, राधेश्याम मेरावी, छबी जंघेल, असवन पांचे, विष्णु ठाकरे, बनस साहू और केहर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.