Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, December 31, 2025

एक जनवरी को होगा भोरमदेव काॅरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

 एक जनवरी को होगा भोरमदेव काॅरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि



कवर्धा, 31 दिसंबर 2025। कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देते हुए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत नए वर्ष के दिन 146 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव काॅरिडोर का भूमिपूजन किया जाएगा। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत भोरमदेव काॅरिडोर का विकास परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। 



अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, पर्यटन, 




संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य और उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यकर (आबकारी), श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, सांसद श्री संतोष पाण्डेय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, राज्य कृषक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डाॅ. सियाराम साहू, श्री मोतीराम चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायात उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, उपाध्यक्ष श्री नंद श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रामकुमार भट्ट, श्री संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगाबाई लोकचंद साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह, श्री विदेशी राम धुर्वे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री मीलूराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विजय पाटिल शामिल होंगे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad