सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा 9977708864
पिथौरा के टाउन हॉल में मितानिनों का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का हुआ चुनाव।अध्यक्ष बनी मिथलेश ध्रुव।
महासमुंद जिले के सभी विकासखंड के मितानिनों का पिथौरा टाउन हॉल में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें महासमुंद जिले के पांचो विकासखंड के 85 मितानिन दीदी शामिल हुए जिसमें चुनाव के माध्यम से महासमुंद जिले का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुना गया।
महासमुंद विकासखंड के मिथिलेश ध्रुव को अध्यक्ष चुना गया एवं बसना विकासखंड के उपाध्यक्ष पद पर गंगा पटेल को चुना गया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने सभी मितानिनों का अश्वासन दिया है कि इस संगठन का तन मन धन से सहयोग किया जाएगा।सभी मितानिन दीदी ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य का कामना की एवं शुभकामनाएं दिए।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.