बनसांकरा में ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान शुरू
सुशासन सप्ताह के तहत जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
बलौदाबाजार जिले सिमगा में सुशासन सप्ताह 2025 के अंतर्गत ‘प्रशासन गांव की ओर’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा 19 से 24 दिसंबर 2025 तक सिमगा में संचालित किया जा रहा है।
बलौदाबाजार जिले सिमगा के 4 पंचायत में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान, सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा शासन को सीधे जनता तक पहुंचाना है।
जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय, सिमगा एवं पंचायत स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिविर लगाए जा रहे हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 दिसंबर को बानसांकर पंचायत से अभियान की शुरुआत हुई। 20 दिसंबर को हथबंद 23 दिसंबर को कोलिहा पंचायत तथा 24 दिसंबर को सुहेल पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बैंकिंग सेवाएं, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, नल-जल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान भारत कार्ड, UDID कार्ड एवं बाल संरक्षण योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए हैं।
अभियान के पहले दिन बनसांकरा पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ लें और अपनी समस्याओं का समाधान किया गया।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.